Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सरकार ने लगाई देश विरोधी कंटेट फैलाने वालों पर लगाम! नई पॉलिसी का किया ऐलान, देश विरोधी वायरल वीडियो और कंटेंट होंगे ब्लॉक

Anjali Tyagi
4 July 2025 11:33 AM IST
सरकार ने लगाई देश विरोधी कंटेट फैलाने वालों पर लगाम! नई पॉलिसी का किया ऐलान, देश विरोधी वायरल वीडियो और कंटेंट होंगे ब्लॉक
x
खालिस्तान अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत कई अन्य देश विरोधी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वे नफरत फैलाने का काम करते रहे हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन की तैयारी की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर देश विरोधी वीडियो या पोस्ट शेयर करने वाले लोग अब बच नहीं पाएंगे। दरअसल गृह मंत्रालय जल्द ही एक पॉलिसी लाने वाला है। जिसमें देश विरोधी काम करने वाले हैंडल ब्लॉक किए जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी होगा।

गृह मंत्रालय ला रहा नई पॉलिसी

बता दें कि देश के खिलाफ कई वेबसाइट्स पर भी कॉन्टेंट अपलोड किया जाता है। जिसके बाद सरकार ने ऐसे लोगो पर एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया को लेकर नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस एजेंसियों के आला अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की संसदीय कमेटी को इस बात की जानकारी दी।

निगरानी के लिए बनाई जाएगी विशेष टीम

संसदीय समिति को यह भी जानकारी भी दी गई कि देश विरोधी लोगों की सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। खालिस्तान अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू समेत कई अन्य देश विरोधी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वे नफरत फैलाने का काम करते रहे हैं। ऐसे में नई पॉलिसी आने के बाद ऐसे लोगों के इरादों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी की जा रही है बात

जानकारी के मुताबिक इस पॉलिसी को लेकर अमेरिकी सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी बात की जा रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां अपने स्तर पर भी निगरानी करें कि भारत विरोधी तत्व उनके प्लेटफॉर्म पर अपलोड ना किया जाए। सीबीआई, एनआईए प्रदेश की पुलिस और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां भारत विरोधी तत्व की कोशिशें को रोकने की रणनीति बनाने पर काम कर रही है। जिसको जल्द अमल में लाया जा सकता है।

Next Story