Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीसीएस की बैठक में सरकार ने लिया अहम फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

Varta24 Desk
30 April 2025 2:30 PM IST
सीसीएस की बैठक में सरकार ने लिया अहम फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बड़ा बदलाव, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी
x
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। भारत में बैठक का दौर जारी है। इस बीच भारत ने बड़ा एक फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में बदलाव किया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं इस बोर्ड में छह और सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को किया शामिल

इसमें पूर्व पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मॉन्टी खन्ना सैन्य सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी को शामिल किया गया है। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। बी वेंकटेश वर्मा सात सदस्यीय बोर्ड में सेवानिवृत्त विदेश सेवा अधिकारी हैं।

सीसीएस बैठक में लिया फैसला

बता दें कि यह अहम फैसला पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आया है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके आवास पर बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में ये फैसला लिया गया है। वहीं इससे पहले पीएम ने सेना को लेकर कहा था कि उन्हें खुली छूट है।

Next Story