Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सरकार बुलाएगी तीन दिवसीय विशेष सत्र, महिला आरक्षण को लागू कराने के लिए बिल कराया जाएगा पारित

Anjali Tyagi
2 April 2026 5:14 PM IST
सरकार बुलाएगी तीन दिवसीय विशेष सत्र, महिला आरक्षण को लागू कराने के लिए बिल कराया जाएगा पारित
x

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2026 तक संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इस दौरान तीन बैठकें होंगी। इस सत्र में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संविधान संशोधन बिलों को पारित कराया जाएगा। आज संसद के दोनों सदन स्थगित किए जाएंगे।

273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना लक्ष्य

जानकारी के अनुसार, सरकार का लक्ष्य लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करना है, ताकि उनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकें।

आज खत्म होना था संसद का बजट सत्र

बता दें कि मूल रूप से बजट सत्र 2 अप्रैल, 2026 को समाप्त होना था, लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बजाय, सदनों में एक अवकाश की घोषणा की जाएगी और फिर संसद 16 अप्रैल को दोबारा मिलेगी। सरकार का मानना है कि गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति संबंधित सदनों को स्थगित कर सकते हैं और अगली बैठक के लिए एक निश्चित तारीख की घोषणा कर सकते हैं।




Next Story