Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका! NDA के सभी उम्मीदवारों की हुई जीत! नीतीश कुमार देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Shilpi Narayan
16 March 2026 7:46 PM IST
राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका! NDA के सभी उम्मीदवारों की हुई जीत! नीतीश कुमार देंगे सीएम पद से इस्तीफा
x

नई दिल्ली। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के 1 विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिस कारण 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली। द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार जीत गए।

पांच उम्मीदवारों की जीत हुई

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बिहार से एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस चुनाव में आरजेडी ने सिर्फ एक उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा था और उसे भी हार का सामना करना पड़ा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें भी जीत मिली है। ऐसे में वह राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। अब उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।

एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला

दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला जबकि विपक्षी महागठबंधन के चार विधायकों ने मतदान नहीं किया। राजद के ढाका से विधायक फैजल रहमान, कांग्रेस के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा और फारबिसगंज के मनोज विश्वास ने मतदान नहीं किया।

बिहार से राज्यसभा पहुंचे ये नेता

नीतीश कुमार 44

नितिन नवीन 44

राम नाथ ठाकुर 42

उपेंद्र कुशवाहा 42

शिवेश कुमार 30

Next Story