Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जहरीली शराब का कहर: चार लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, 2 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी

Aryan
3 April 2026 11:24 AM IST
जहरीली शराब का कहर: चार लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, 2 लोगों ने गंवाई आंखों की रोशनी
x
मोतिहारी में 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया था। इसके साथ ही कई लोगों की हालत गंभीर हो गई

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिले में कथित जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की आंख की रोशनी जाने की बात सामने आ रही है। कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव का मामला बताया जा रहा है।

बीती रात 30-40 लोगों ने स्प्रिट से बनी शराब का सेवन किया था। जिसके बाद एक युवक की जहरीली शराब पीने से संदिग्ध मौत हो गई थी। इसके साथ ही कई लोगों की हालत गंभीर हो गई थी। घायल लोगों में इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आधिकारिक पुष्टि

कथित जहरीली शराब पीने से मौत की अधिकारी पुष्टि नही हुई है। मृतक कि पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के प्रमोद यादव के रूप में हुई है। जिसके शव को तुरकौलिया थाना के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। वहीं चौथे व्यक्ति की कथित जहरीली शराब के सेवन के बाद इलाज के दौरान आज यानी शुक्रवार को मौत हुई है। जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परीक्षण माझी के रूप में हुई है।

आंखों की गई रोशनी

जहरीली शराब के सेवन के बाद लड्डू साह एवं लोहा सिंह के साथ एक अन्य की तबियत भी बिगड़ गई थी। फिलहाल दोनों का इलाज कराया जारी है। वहीं लड्डू साह एवं लोहा सिंह की आंख की रोशनी इलाज के बाबजूद भी अबतक नहीं लौटी है। मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है।

Next Story