Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पुलिस लेकर पति पहुंचा होटल, प्रेमी छुपा बेड के नीचे और पत्नी थी इस हाल में...

Aryan
16 Jan 2026 4:00 PM IST
पुलिस लेकर पति पहुंचा होटल, प्रेमी छुपा बेड के नीचे और पत्नी थी इस हाल में...
x
पुलिस को देखते प्रेमी घबराहट के मारे डरकर छिप गया। घंटों हंगामा चलने के बाद पुलिस पति, पत्नी और प्रेमी को थाने ले गई।

झांसी। होटल के बंद कमरे में एक प्रेम कहानी चल रही थी। लेकिन अचानक से भेद खुलने पर सात जन्मों के रिश्ते में दरार आ गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के पास ही एक होटल में प्रेमी जोड़े ठहरे हुए थे। पति अपनी पत्नी का पीछा करते हुए होटल पहुंचा। फिर पति ने पुलिस को बुलाया लेकिन कमरे का दरवाजा जैसे ही खुला हंगामा मच गया। पुलिस पर नजर पड़ते ही प्रेमी बेड के नीचे छिप गया।

घंटों तक चला हंगामा

पुलिस को देखते प्रेमी घबराहट के मारे डरकर छिप गया। घंटों हंगामा चलने के बाद पुलिस पति, पत्नी और प्रेमी को थाने ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है। बता दें कि पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई कर दी है।

पति- पत्नी रह रहे थे अलग

जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। यह विवाद पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन बाद में राजीनामा होने पर वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगा। इस वजह से डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रह रहा था।

पत्नी का चल रहा था प्रेम प्रसंग

दरअसल पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने पर भी पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। जब उसे पता चला कि पत्नी अपने आशिक के साथ घूम रही है। उसने पीछा किया तो देखा कि दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए।



Next Story