
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- परिवार के सभी सदस्यों...
परिवार के सभी सदस्यों को मारकर पति ने दे दी जान, 9 और 10 साल के मासूम को मारने पर क्यों हुआ विवश!

कासगंज। यूपी के कासगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिस घटना ने पूरे इलाके में सबको हिला कर रख दिया है। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है। दरअसल, कासगंज के अमापुर थाना इलाके में नगला भोजराव गांव में रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ अपनी जान दे दी। परिवार में 50 वर्षीय सत्यवीर फौजी, उनकी 48 वर्षीय पत्नी रामश्री, 12 साल की बेटी प्राची, 10 साल की बेटी अमरवती और 9 साल का मासूम बच्चा गिरीश था। वहीं इस घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
पांचों लोगों का शव फंदे से लटका मिला
बताया जा रहा है कि पांचों लोगों का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सत्यवीर फौजी वेल्डिंग का काम करता था और दो दुकानों में रह रहा था। जब काफी समय तक दुकान नहीं खुली तो लोगों ने दरार से झांककर अंदर देखा। लोगों ने देखा कि चार लोगों की लाश चारपाई पर पड़ी है जबकि सत्यवीर फांसी पर लटकते हुए देखा गया। पत्नी रामश्री के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान थे। देखने पर ऐसा लगा कि सत्यवीर ने पहले परिवाल वालों की हत्या की और फिर खुद जान दे दी।
दरवाजा तोड़कर पांचों शवों को बाहर निकाला
दरअसल, इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जैसे ही पुलिस को दी मौके पर अमापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुकान का दरवाजा तोड़कर पांचों शवों को बाहर निकाला गया। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने जल्द ही जांच पड़ताल कर मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है।
पुलिस कर रही है रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश
हालांकि अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि सत्यवीर के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने अपने पूरे परिवार के साथ जान दे दी। 9 और 10 साल के बच्चों को भी आत्महत्या के लिए मजबूर करना पड़ा। पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक परिवार के रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।




