Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होने वाले क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची, ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत

Aryan
14 Feb 2026 9:56 AM IST
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होने वाले क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची, ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत
x
पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

नई दिल्ली। t20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होने वाले क्रिकेट मैच के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई हैं। श्रीलंका के एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं।

कोलंबो एयरपोर्ट पर खिलाड़ी नाचते हुए नजर आए

महामुकाबले के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। एयरपोर्ट से बाहर आते समय टीम इंडिया का ढोल के साथ स्वागत किया गया और टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह खुद को रोक नहीं सके और ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए।गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। टीम के साथ भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आए।

पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में पहुंचेगी

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। भारत ने ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर आठ चरण के लिए कदम बढ़ा लिए हैं। पाकिस्तानथ के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

Next Story