
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जग लाडकी टैंकर भी...
जग लाडकी टैंकर भी सुरक्षित भारत पहुंचा, 80,800 टन कच्चा तेल लेकर आया

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया तनाव के बीच तीसरा तेल टैंकर भारत पहुंच गया है। बता दें कि जग लाडकी, लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चे तेल से लदा हुआ, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद आज को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। यह जहाज रविवार सुबह फुजैराह पोर्ट से रवाना हुआ था। इससे एक दिन पहले वहां के ऑयल टर्मिनल पर हमला हुआ था, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हो गया था।
करीब 80,800 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा टैंकर
सरकार ने बताया, 14 मार्च 2026 को जब भारतीय जहाज जग लाडकी फुजैरा में कच्चा तेल लोड कर रहा था, उसी दौरान ऑयल टर्मिनल पर हमला हुआ। इसके बावजूद जहाज रविवार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय) सुरक्षित रूप से फुजैरा से रवाना हो गया और करीब 80,800 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए निकल पड़ा।
नौसेना की सुरक्षा
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव (विशेषकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास) को देखते हुए, भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने इस टैंकर को सुरक्षा घेरा प्रदान किया।




