Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत-इस्राइल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी अटूट दोस्ती! बोले मोदी- इस्राइल, यूएई और अमेरिका के साथ नई गति से आगे बढ़ेंगे

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 5:01 PM IST
भारत-इस्राइल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी अटूट दोस्ती! बोले मोदी- इस्राइल, यूएई और अमेरिका के साथ नई गति से आगे बढ़ेंगे
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इस्राइल दौरे पर हैं। आज उन्होंने होलोकॉस्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रपति हर्जोग के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। जिसके बाद दोनों प्रधानमंत्री ने के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर जॉइन डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने प्रेस वार्ता में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि- इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि इनोवेटर्स को जोड़ना हमारी मुख्य प्राथमिकता रही है। भारत इस्राइल, यूएई और अमेरिका के साथ नई गति के साथ आगे बढ़ेंगे। भारत-इस्राइल एक साथ संकल्पित हैं कि हम आतंकवाद का विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। पश्चिम एशिया में शांति और अस्थिरता से भारत के सीधे सुरक्षा हित जुड़े हैं। इसीलिए हमने शुरुआत से ही संवाद और शांतिपूर्ण ढंग का समर्थन किया है।

हम मिलकर जॉइन डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हमने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग तकनीकी साझेदारी स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे एआई, क्वांटम और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को नई गति मिलेगी। इस्राइल में यूपीआई के इस्तेमाल के लिए समझौता किया गया है। रक्षा के क्षेत्र में हमारा दशकों पुराना विश्वसनीय सहयोग रहा है। पिछले वर्ष हुए समझौतों से इसमें नए आय़ाम जुड़ेंगे। हम मिलकर जॉइन डेवलपमेंट, प्रोडक्शन और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इसके लावा सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस में भी हम कदम आगे बढ़ाएंगे। दोनों देश अब कृषि को भी फ्यूचरिस्टिक दिशा देने जा रहे हैं। भारत में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को 100 तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। हम अब विलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर भी काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी बोले- हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे

पीएम ने कहा हमारे रिश्ते समय की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। आज हमने अपनी टाइम टेस्टेड साझेदारी को स्पेशल स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप पर ले जाने का निर्णय लिया है। आज की बैठक में हमने अपने सहयोग को नई दिशा और तेज गति देने पर चर्चा की। हमारा आर्थिक सहयोग, ग्रोथ, इनोवेशन और शेयर्ड प्रोसपैरिटी का इंजन बना हुआ है। आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष बाइलेट्रल एग्रीमेंट किया। हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भी अंतिम रूप देंगे। तकनीक हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है। आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हमने पिछले वर्ष बाइलेट्रल एग्रीमेंट किया। हम जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को भी अंतिम रूप देंगे। तकनीक हमारी भावी साझेदारी का केंद्र है।

यहां आना मेरे लिए गर्व और भावुकता का पल- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा प्रधानमंत्री और मेरे मित्र बेंजामिन नेतन्याहू, मिसेज नेतन्याहू, दोनों देशों के प्रतिनिधि, मीडिया के साथियों को नमस्कार और शालोम। मेरे और भारतीय डेलिगेशन के स्वागत के लिए मैं पीएम नेतन्याहू का फिर हृदय से आभार प्रकट करता हूं। नौ वर्ष पहले मुझे इस्राइल की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य मिला था। एक बार फिर इस्राइल की धरती पर आना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। कल मुझे इस्राइली संसद को संबोधित करने का मौका मिला। वहां मुझे स्पीकर ऑफ नेसेट से सम्मानित किया गया। मैं इस सम्मान के लिए इस्राइल का आभार व्यक्त करता हूं। इसे 140 करोड़ भारतवासियों और भारत इस्राइल मित्रता को समर्पित करता हूं। हमारे संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की मजबूत आधारशिला पर स्थापित हैं।

हमारे बीच अच्छी वार्ता हुई- नेतन्याहू

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रेस वार्ता में कहा- हमने भारत से सहयोग पर बात की। हमने लक्षित कृषि पर बात की। हमने लक्षित शिक्षा पर बात की, जिसके तहत उस एआई पर बात हुई, जिसमें हर एक व्यक्ति- लड़का और लड़की तक पहुंचने की क्षमता है और उन्हें उनके हिसाब से शिक्षित करने की खूबी है। हम एक साथ काफी कुछ कर सकते हैं। मैं भारत के लिए निजी तौर पर कर्जदार हूं। मैं अपनी निजी दोस्ती और अपने देशों की दोस्ती के लिए आपको बधाई देता हूं। धन्यवाद नरेंद्र।

Next Story