Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कल रिलीज नहीं होगी 'द केरल स्टोरी 2', HC ने लगाई अंतरिम रोक, कहा- उचित विवेक का इस्तेमाल नहीं हुआ...

Anjali Tyagi
26 Feb 2026 3:40 PM IST
कल रिलीज नहीं होगी द केरल स्टोरी 2, HC ने लगाई अंतरिम रोक, कहा- उचित विवेक का इस्तेमाल नहीं हुआ...
x

मुंबई। 'द केरला स्टोरी' फिल्म गुरुवार दोपहर को, फिल्म के थिएटर में आने से एक दिन पहले, केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। बता दें कि 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई गई है। कोर्ट ने पहली नजर में यह माना कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय उचित विवेक का इस्तेमाल नहीं किया है।

कोर्ट ने की टिप्पणी

जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने टिप्पणी की कि फिल्म के टीजर में ऐसी सामग्री है जो सार्वजनिक धारणा को बिगाड़ सकती है और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है।

याचिकाकर्ताओं का तर्क

याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म केरल की छवि को नकारात्मक रूप से चित्रित करती है और राज्य को आतंकवाद व जबरन धर्मांतरण से जोड़ती है।

निर्माताओं का पक्ष

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं और इसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। निर्माताओं ने दलील दी थी कि रिलीज रोकना उनके लिए आर्थिक रूप से हानिकारक होगा, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल रोक को जरूरी माना। जिसके चलते अब यह फिल्म कल (शुक्रवार) सिनेमाघरों में नहीं आएगी। कोर्ट ने CBFC को याचिकाओं पर विचार करने और 2 सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

Next Story