Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'शेर का बेटा ऐसा नहीं...' चिराग पासवान को लेकर ये क्या बोले मुकेश सहनी, कहा- 243 सीटों पर लड़ने की हिम्मत नहीं

Anjali Tyagi
9 Jun 2025 11:48 AM IST
शेर का बेटा ऐसा नहीं... चिराग पासवान को लेकर ये क्या बोले मुकेश सहनी, कहा- 243 सीटों पर लड़ने की हिम्मत नहीं
x
उनमें हिम्मत नहीं है कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ें। वो पहले केवल 135 सीटों पर लड़े और सिर्फ नीतीश कुमार से क्यों लड़े?

पटना। एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने कल यह ऐलान किया है कि वो बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन वो खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला जनता पर छोड़ा है। उन्होंने ये भी कहा कि वो शेर के बेटा हैं और वो सिर्फ एक नेता के तौर पर नहीं, एक बेटे के तौर पर लड़ रहे हैं। जिसके बाद उनके इस कथन पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने तंज कसा है।

क्या बोले मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि "उनमें हिम्मत नहीं है कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ें। वो पहले केवल 135 सीटों पर लड़े और सिर्फ नीतीश कुमार से क्यों लड़े? शेर का बेटा ऐसा नहीं होता है कि आधे सीट पर लड़े। मेरी शुभकामना है कि वो सभी 243 सीटों पर लड़ें।" उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​है कि उन्हें बिहार में चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब तक पीएम मोदी 2029 तक सत्ता में हैं, जब तक वे देश में सरकार में रहेंगे, चिराग पासवान उनका अनुसरण करेंगे।"

कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लेकर बोले थे चिराग

बता दें कि चिराग पासवान ने बीते दिनों कहा था कि मैं बिहार के लिए लड़ूंगा। यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, सम्मान और विकास का है। चिराग ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया और बीजेपी-नीतीश गठबंधन को सामाजिक न्याय व विकास का वास्तविक वाहक बताया। साथ ही चिराग ने यह भी कहा कि "2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल है। एक बार फिर हम अगले पांच साल के लिए अपना नेतृत्व चुनने जा रहे हैं। ऐसे में यह साल सिर्फ चुनाव का नहीं, हमारे भविष्य का फैसला करेगा।"

Next Story