
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- गुजरात की नई कैबिनेट...
गुजरात की नई कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, थोड़ी देर में लेंगे शपथ

गांधीनगर। गुजरात में 11 पुराने मंत्रियों की छुट्टी के बाद आज मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार हो रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
गुजरात में ये 25 मंत्री लेंगे शपथ
जानकारी के मुताबिक रिकम छांगा, स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पी.सी. बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तमभाई सोलंकी, जीतेन्द्रभाई वाघाणी, रमणभाई सोलंकी, कमलेशभाई पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेशभाई कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल ने आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी बन रही हैं मंत्री
बता दें कि जामनगर नॉर्थ से विधायक रिवाबा जडेजा भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बन रही है। वह कुछ देर में नए मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेगी। वह 2022 में पहली बार विधायक चुनी गई थी। क्षत्रिय समुदाय से आने वाली रिवाबा क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं।