
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दुनिया की 100 मोस्ट...
दुनिया की 100 मोस्ट ब्यूटीफुल महिलाओं की लिस्ट जारी! प्रियंका चोपड़ा से लेकर इन भारतीय अभिनेत्री का नाम शामिल, जानें पहले स्थान पर कौन

नई दिल्ली। साल 2025 के लिए '100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेज' की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार लिस्ट में पहला स्थान दक्षिण कोरिया के के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की सिंगर रोजे को मिला है। अमेरिकी एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह लिस्ट अमेरिकन संस्था टीसी कैलेंडर ने जारी की है। वहीं इस लिस्ट में हर साल 1 लाख से ज्यादा महिला सेलेब्रिटीज में से सिर्फ 100 चेहरों को चुना जाता है। हालांकि इस लिस्ट में तीन भारतीय महिलाओं का नाम भी शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा ने 67वां स्थान किया हासिल
बता दें कि इस लिस्ट में मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने लिस्ट में 55वां स्थान हासिल किया है। वह पिछले 3 साल से लगातार लिस्ट में अपनी जगह बना रही हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 67वां स्थान हासिल किया है। वह भी 8 साल से लगातार लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेत्री पूजा हेगड़े को 81वां स्थान मिला है। हेगड़े भी लगातार 4 साल से लिस्ट में जगह सिक्योर कर रही हैं।
तीसरे स्थान पर थाई सिंगर फरीता रहीं
इसके लिए सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि शालीनता, सलीका, मौलिकता, जुनून और गंभीरता जैसे गुणों को ध्यान में रखा जाता है। सबसे खास बात ये है कि के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक के कई मेंबर इस लिस्ट में शामिल हैं। सिंगर रोजे और एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी के बाद तीसरे स्थान पर के-पॉप ग्रुप बेबी मॉन्स्टर की थाई सिंगर फरीता रहीं। ब्लैकपिंक की जीसू 11वें, लिसा 22वें और जेनी 46वें स्थान पर रहीं। वहीं लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया को 23वां और मार्गोट रॉबी को 83वां स्थान मिला। वहीं इंटरनेशनल सिंगर सबरीना कारपेंटर 91वें और दुआ लीपा 100वें स्थान पर रहीं। '100 मोस्ट ब्यूटीफुल फेसेज' की लिस्ट में भारत की भी 3 महिलाएं शामिल हैं।




