
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मीडिल ईस्ट में आई...
मीडिल ईस्ट में आई तबाही से भारत में तेल नहीं होगा महंगा, सरकार के पास इतने दिन का है स्टॉक

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल में छिड़े युद्ध से पूरी दुनिया में हलचल मचा हुआ है। खासकर मीडिल ईस्ट में तबाही देखने को मिल रही है। वहीं यहां हालात लगातार बिगड़ते हुए दिख रहे हैं। इस युद्ध से भारत में भी चिंता का सबब बना हुआ। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने से पूरी दुनिया में कच्चे तेल की उपलब्धता पर संकट खड़ा हो गया है।
भारत के लिए स्थिति अभी पूरी तरह से कंट्रोल में है
हालांकि, भारत के लिए स्थिति अभी पूरी तरह से कंट्रोल में है। जानकारी के अनुसार, भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी आयात करने के लिए दूसरे सोर्स ढूंढ रही है। इसके साथ ही, सरकारी सूत्रों का कहना है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का तुरंत कोई प्लान नहीं है।




