Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ बिल पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, बोले- किसी दबाव में नहीं बदलेगा भारत...

Anjali Tyagi
9 Jan 2026 4:51 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ बिल पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, बोले- किसी दबाव में नहीं बदलेगा भारत...
x

नई दिल्ली। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित 'सेंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2025' और 500% टैरिफ की धमकी पर कड़ा रुख अपनाया है। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें इस बिल की के बारे में जानकारी है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा नीति किसी बाहरी दबाव में नहीं बदलेगी। मंत्रालय ने दोहराया कि भारत का रूसी तेल खरीदना विशुद्ध रूप से अपनी ऊर्जा सुरक्षा और 1.4 अरब नागरिकों के हितों पर आधारित है।

ट्रंप ने रूस से आयात करने वाले देशों पर लगाया था 500 फीसदी टैरिफ

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल या यूरेनियम जैसी चीजों का आयात करने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने वाले बिल को मंजूरी दी। भारत, चीन और ब्राजील रूसी तेल और यूरेनियम के बड़े आयतक हैं। अगर ये बिल पास होता है तो इन देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है।

क्या बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, साल 2025 में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब तक 8 बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 'एनर्जी सोर्सिंग के बड़े सवाल पर हमारा रुख जगजाहिर है। हम ग्लोबल मार्केट के बदलते डायनामिक्स और अपने 1.4 अरब भारतीय लोगों की एनर्जी सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग सोर्स से सस्ती एनर्जी हासिल करने की जरूरत से गाइड होते हैं।'

Next Story