Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इश्क की आग लगी सास में... पहले दामाद के साथ भागी और अब जीजा संग हुई फुर्र!

Anjali Tyagi
12 Feb 2026 2:50 PM IST
इश्क की आग लगी सास में... पहले दामाद के साथ भागी और अब जीजा संग हुई फुर्र!
x

अलीगढ़। आजकल रिश्तों में मर्यादा की कोई जगह शायद नहीं रही है। अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अलीगढ़ में पिछले साल 'सास-दामाद' प्रकरण खूब चर्चा में रहा था। लेकिन एक बार फिर ये मामला चर्चा में बन गया है। दरअसल जो सास अनिता 10 महीने पहले अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे (दामाद) के साथ भाग गई थी, उसने अब उस दामाद को भी धोखा दे दिया, अब महिला अपने जीजा के साथ भाग गई है। साथ ही पीड़ित दामाद का आरोप है कि सास अपने साथ 2 लाख रुपये और जेवर भी ले गई है। इस पूरे मामले ने सभी को हैरान करके रख दिया है।

क्या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के दादों क्षेत्र की रहने वाली इस महिला की कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी है। अप्रैल 2025 में यह महिला अपनी बेटी की शादी से महज 9-10 दिन पहले अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। उस समय दोनों के पकड़े जाने के बाद महिला ने अपने पति के पास जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बालिग होने के कारण साथ रहने की अनुमति दी थी। पिछले 10 महीनों से दोनों बिहार में रहकर कपड़ों का कारोबार कर रहे थे। लेकिन अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल अब दामाद अपनी सास पर आरोप लगा रहा है कि उसकी सास अब उसे अकेला छोड़कर अपने जीजा के साथ भाग गई है।

कैसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बता दें कि इस हैरान कर देने वाली पूरी प्रेम कहानी की शुरुआत एक स्मार्टफोन से हुई थी। महिला ने राहुल को फोन दिलाया था, जिसके बाद दोनों के बीच घंटों बातें होने लगीं। जब घर वालों को शक हुआ, तो विवाद बढ़ा। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह राहुल के साथ चली गई थी। तब पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे राहुल के साथ रहने की इजाजत दे दी थी।

पुलिस की कार्रवाई

राहुल अलीगढ़ पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि महिला उसे धोखा देकर अपने जीजा के साथ चली गई है। शिकायत लेकर अलीगढ़ पहुंचे राहुल को पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि घटना स्थल बिहार है, इसलिए मामला वहीं दर्ज कराया जाए।

Next Story