Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा में पीएम के बोले बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास, 5 बजे राज्यसभा में बोलेंगे मोदी, 2 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित

Anjali Tyagi
5 Feb 2026 12:14 PM IST
लोकसभा में पीएम के बोले बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास, 5 बजे राज्यसभा में बोलेंगे मोदी, 2 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित
x

नई दिल्ली। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया है। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। साथ ही बता दें कि पीएम मोदी आज राज्यसभा में 5 बजे बोलेंगे।

पीएम के बोले बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव

जानकारी के मुताबिक लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम मोदी को देना था। पीएम मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देने वाले थे। इसके लिए शाम 5 बजे का समय भी तय था, लेकिन हंगामे की वजह से ऐसा नहीं हो सका था। इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि पीएम आज इस चर्चा का जवाब दे सकते हैं। अब इन सभी कयासों पर विराम लग गया है। पीएम की स्पीच के बिना ही हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया है। स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए लिया और ध्वनिमत से सदन ने इसे पारित कर दिया।

Next Story