Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सूरजकुंड मेले में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर को नायाब सिंह सरकार ने दिया 'शहीद' का दर्जा, घायलों के लिए किया यह ऐलान

Shilpi Narayan
8 Feb 2026 9:15 PM IST
सूरजकुंड मेले में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर को नायाब सिंह सरकार ने दिया शहीद का दर्जा, घायलों के लिए किया यह ऐलान
x

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हुए दुखद झूला हादसे के बाद, हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। साथ ही पुलिस विभाग ने पीड़ितों के लिए बड़ी घोषणा की है।

इंस्पेक्टर को दिया 'शहीद' का दर्जा

वहीं हादसे में लोगों को बचाते हुए जान गंवाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को 'शहीद' का दर्जा दिया गया है। साथ ही शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य (बेटे) को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

घायलों को 1-1 लाख की आर्थिक मदद

दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे में घायल हुए सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।

झूले के मालिक सहित दो लोग गिरफ्तार

झूले के मालिक (मोहम्मद शाकिर) और ऑपरेटर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए एडीसी (ADC) स्तर की कमेटी गठित की गई है।

ऐसे हुआ हादसा

बता दें कि यह घटना 7 की शाम करीब 6 बजे हुई, जब मेले में लगा 'सुनामी' (Tsunami) झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (जो अगले महीने रिटायर होने वाले थे) लोगों को बचाने की कोशिश में शहीद हो गए। मेले का झूला क्षेत्र फिलहाल जांच के लिए बंद कर दिया गया है।

Next Story