
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'जन नायकन' की न्यू...
'जन नायकन' की न्यू रिलीज डेट जल्द होगी अनाउंस, मद्रास हाई कोर्ट ने सुनाया यह फैसला...

नई दिल्ली। सेंसर सर्टिफिकेट के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को सेंसर बोर्ड को विजय की फिल्म 'जन नायगन' के लिए UA सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया। इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है इसके बाद वे पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे। इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है इसके बाद वे पूरी तरह से अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे।
मद्रास हाई कोर्ट ने की निंदा
मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया कि बदलाव होने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाए। 'जना नायगन' मूल रूप से आज 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि, 'ऐसी शिकायतों पर ध्यान देना एक खतरनाक चलन है। जन नायगन के खिलाफ शिकायत काफी सोची समझी लगती है।
KVN प्रोडक्शंस ने किया रुख
KVN प्रोडक्शंस ने कोर्ट का रुख किया क्योंकि फिल्म को एक महीने से अधिक समय पहले सबमिट करने के बावजूद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। 19 दिसंबर को बोर्ड ने कुछ सीन काटने और डायलॉग म्यूट करने का सुझाव दिया था।




