
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अगला गुरुकुल, कराची और...
अगला गुरुकुल, कराची और लाहौर में बना... पाकिस्तान को लेकर बाबा रामदेव का बयान, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत में जारी तनाव के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर बयान जारी किया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि वह अगला गुरुकुल लाहौर और कराची में बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे हालात पाकिस्तान के इस वक्त हैं तो अगला गुरुकुल वहीं बनाना पड़ेगा।
क्या बोले योग गुरु
रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान के कई प्रांत आजादी की मांग कर रहे हैं तो वो पहले ही टूटा पड़ा है, भारत से लड़ने की उसमें हिम्मत ही नहीं है। पाकिस्तान तो नापाक देश वैसे ही है, वो खुद ही टूटने जा रहा है। उधर, पख्तून उसको तोड़ने में लगे हैं बलूचिस्तान के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं। पीओके में हालात और खराब हैं तो वो भारत से लड़ने का सामर्थ्य कहां रखता हैं।
पाकिस्तान भारत के साथ चार दिन भी खड़ा नहीं हो सकता है। मुझे तो लगता है कि हमें अगला गुरुकुल, कराची और लाहौर में बनाना पड़ेगा और वहीं से हमारे गुरुकुल की संस्कृति प्रारंभ हुई थी। वहीं से ये अभियान अब वापस चलेगा तो तीन गुरुकुल पूजीय आचार्य जी यहां बनाएंगे और हम अगला गुरुकुल कराची और लाहौर में बनाएंगे।
राष्ट्रधर्म के साथ सनातन भी सर्वोपरि
इससे पहले बाबा रामदेव सनातन और संविधान पर कहा कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान है। हम इसमें पूरी आस्था रखते हैं लेकिन हम अपने सनातन संविधान को भी बराबर का गौरव देते हैं। इसलिए हमारे यहां पर कोई संघर्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारा वेद धर्म सर्वोपरि है तो दूसरी तरफ राष्ट्रधर्म भी सर्वोपरि है।