Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

इजराइल के हमले में मरने वाले स्कूली छात्रों की संख्या 6 से 36 हुई, जरा सोचिए, अभिभावकों पर क्या गुजर रही होगी

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 5:03 PM IST
इजराइल के हमले में मरने वाले स्कूली छात्रों की संख्या 6 से 36 हुई, जरा सोचिए, अभिभावकों पर क्या गुजर रही होगी
x

नई दिल्ली। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अब जान-माल की क्षति की भी खबर सामने आने लगी है। इजराइल ने आज सुबह ईरान के एक स्कूल पर हमला कर दिया था। इसमें 6 छात्रों की मौत हुई थी। इसमें अब यह आंकड़ा बढ़कर 36 तक पहुंच गया है।

क्या गुजरी होगी अभिभावकों पर

इजराइल सुबह से ईरान पर लगातार हवाई हमला कर रहा है। इसी दौरान ईरान के मीनाब क्षेत्र स्थित एक स्कूल पर बमबारी की गई। हमले का कोई अंदाजा नहीं होने के कारण स्कूल में बच्चों की तादाद अच्छी-खासी थी। बमबारी में दर्जनों छात्र घायल हो गए। इनमें से अब तक 36 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। जरा सोचिए कि मरने वालों बच्चों के अभिभावकों पर इस समय क्या गुजर रही होगी।

Next Story