Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पड़ा! निफ्टी-सेंसेक्स हुए धड़ाम, जानें यूरोपीय बाजारों का हाल

Shilpi Narayan
2 March 2026 5:49 PM IST
खाड़ी देशों में जारी तनाव का असर घरेलू शेयर बाजार पड़ा! निफ्टी-सेंसेक्स हुए धड़ाम, जानें यूरोपीय बाजारों का हाल
x
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार पर खाड़ी देशों जारी तनाव का असर देखने को मिला। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 1.24 प्रतिशत गिरा

बता दें कि शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

दरअसल, सेंसेक्स पैक में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अदानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी ही वे शेयर थे जिन्हें लाभ हुआ।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया में छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे। यूरोप के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। दरअसल, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 8.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 78.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,292.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Next Story