
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- खाड़ी देशों में जारी...
खाड़ी देशों में जारी जंग की वजह से हवाई यात्रा हुई महंगी! इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, जानें कब से होगा लागू

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में जारी जंग की वजह से अब भारत में महंगाई बढ़ती हुई नजर आ रही है। खासकर देश में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। इस वजह से अब हवाई सफर भी महंगा होने जा रहा है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।
25 प्रतिशत बढ़ोतरी की इजाजत
बता दें कि कंपनी ने घरेलू उड़ानों के लिए 950 रुपए तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अधिकतम 10 हजार रुपए तक चार्ज लगाने की बात कही है। एक्सट्रा फ्यूल चार्ज के साथ टिकटों की नई कीमतें कल से लागू हो जाएंगी। एयरलाइन के अनुसार, ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ईंधन शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वहीं इंडिगो ने बताया कि सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में केवल आंशिक और चरणबद्ध तरीके से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की ही इजाजत दी है।
घरेलू उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज (प्रति सेक्टर)
0 – 500 किमी: ₹275
501 – 1,000 किमी: ₹400
1001 – 1,500 किमी: ₹600
1501 – 2,000 किमी: ₹800
2,000 किमी से अधिक: ₹950
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया फ्यूल चार्ज (प्रति सेक्टर):
भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी तक): ₹900
भारतीय उपमहाद्वीप (500 किमी से अधिक): ₹2,500
GCC & मिडिल ईस्ट (2,000 किमी तक): ₹3,000
GCC & मिडिल ईस्ट (2,000 किमी से अधिक): ₹5,000
दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन (2,000 किमी तक): ₹3,500
दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन (2,000 किमी से अधिक): ₹5,000
अफ्रीका: ₹5,000
ग्रीस और तुर्की: ₹7,500
UK & यूरोप (ग्रीस और तुर्की को छोड़कर): ₹10,000




