Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर! जानें एक सप्ताह में 120 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास क्या कहता है?

Neeraj Jha
29 May 2025 1:48 PM IST
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर! जानें एक सप्ताह में 120 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास क्या कहता है?
x
एक सप्ताह में महापौर शहर में कर चुकी है 120 करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास, आज मोहन नगर ज़ोन में 7 करोड़ 50 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्रवेश करते ही दृश्य बिल्कुल बदल जाता है। जगह-जगह टूटी सड़कें, अतिक्रमण, जाम, जल जमाव आदि का नजारा आम होता है। ऐसे में इस महीने में गाजियाबाद में विकास को रफ्तार मिलता दिख रहा है।

दरअसल मेयर ने वित्तीय वर्ष में 15 वां वित्त आयोग के कार्यों में अधिकांश वार्डो के निर्माण कार्यो को वरीयता दी है जिसके फलस्वरूप महापौर ने एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में लगभग 120 करोड़ के विकास कार्यो के शिलान्यास किए हैं और ऐसे ही आज मोहन नगर ज़ोन के विभिन्न वार्डो में भी 7 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो के शिलान्यास किए गए हैं।

30 लाख लोगों को सुविधा मिलेगी

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि 15वें वित्त की धनराशि में वार्डो के विकास कार्यो को वरीयता दी गयी है जिससे शहर के सभी वार्डो में विकास बरकरार रहे और शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मिल सके। उक्त निर्माण कार्यो के निर्माण होने से शहर में बसे 30 लाख लोगों को सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास किये गए कार्यो में शहर की मुख्य सड़क और नाले लिए गए हैं और जल्द ही यह कार्य पूरे होंगे और शहर विकास दिखेगा।

निर्माण कार्यो का विवरण:

1. मोहन नगर में बाजीराबद रोड गीतांजलि स्कूल से पसोंडा प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 47 लाख।

2. राजेन्द्र नगर सेक्ट 5 में मकान न 3/212,4/42 से 2/92,4/7,4/1 से 4/56 तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 46 लाख।

3. भोपुरा डिफेन्स कॉलोनी में गुर्जर चौक से पंडित जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 57 लाख।

4. राजेन्द्र नगर शनि मंदिर से साहिबाबाद थाने तक व शनि चौक पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 50 लाख।

5. लाजपत नगर में सी ब्लॉक में व बी ब्लॉक में आश्रय स्थल व मदर डेरी वाली सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 74 लाख है।

6. करहैड़ा गाँव मे डी पी प्रोपेर्टी वाली सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 41 लाख है।

7. गगन विहार भोपुरा में सचिन के मकान से प्रकाश के मकान तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 42 लाख है।

8. डी एल एफ कॉलोनी में पप्पू कॉलोनी से ताहिरपुर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 52 लाख है।

9. वार्ड 86,83,80 के मध्य राजेन्द्र नगर में मौर्य रोड पर सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 23 लाख है

Next Story