Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम की इजराइल यात्रा शर्मनाक थी और अब जब मोदी के 'दो अच्छे मित्रों' ने युद्ध शुरू किया है...कांग्रेस ने कसा तंज

Shilpi Narayan
28 Feb 2026 5:49 PM IST
पीएम की इजराइल यात्रा शर्मनाक थी और अब जब मोदी के दो अच्छे मित्रों ने युद्ध शुरू किया है...कांग्रेस ने कसा तंज
x

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने हाल ही में इजराइल का दौरा किया था। जिसके बाद आज इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। अब कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला कर दिया है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम का इजराइल दौरा 'शर्मनाक' था और 'गलत समय पर' किया गया था। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा सैन्य तनाव बढ़ाने के लिए राजनीतिक समर्थन की धारणा बनाती है, जो नियम-आधारिक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति भारत की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के बिल्कुल विपरीत है।

सलमान खुर्शीद ने एक बयान जारी किया

कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने एक बयान जारी किया। खुर्शीद ने कहा कि 25 और 26 फरवीर के बीच पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव, टकराव की शुरुआत और व्यापक संघर्ष के स्पष्ट खतरे के बीच (पीएम) मोदी की इजराइल यात्रा को लेकर कांग्रेस 'गहराई से चिंतित' है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ऐलान किया कि इस्राइल की ओर से हमले शुरूआती हमले किए जाने के बाद अब उनके देश ने ईरान में बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने यह यात्रा गलत समय पर की है, क्योंकि इससे पक्षपाती झुकाव और बिना उकसावे के आक्रामक कार्रवाई को मौन समर्थन की धारणा बनती है, जिसके गंभीर रणनीतिक नतीजे हो सकते हैं।

राजनीतिक समर्थन की धारणा पैदा करती

पार्टी ने यह भी कहा कि यह (दौरा) राष्ट्रीय चुनावों से पहले किसी मौजूदा सरकार को समर्थन का संदेश दे सकती है। खुर्शीद ने कहा कि पीएम मोदी की इस समय यात्रा सैन्य तनाव बढ़ाने के लिए राजनीतिक समर्थन की धारणा पैदा करती है। उन्होंने कहा, यह नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के प्रति भारती की ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के पूरी तरह खिलाफ है- खासतौर पर किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग पर प्रतिबंध और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांत के संदर्भ में।

भारत इजराइल के साथ खड़ा है

रमेश ने कहा कि भारत इजराइल के साथ खड़ा है और इसके लिए खुद को एक पुरस्कार भी दिलवाया। रमेश ने कहा कि यह इजराइल यात्रा शर्मनाक थी और अब जब मोदी के 'दो अच्छे मित्रों' ने युद्ध शुरू किया है, तो यह और भी शर्मनाक (यात्रा) हो गई है। पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि भारत की विदेश नीति वसुधैव कुटुंबकम, महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत, जवाहर लाल नेहरू की गुटनिरपेक्षता की नीति और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 में निहित है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संधि के दायित्वों के सम्मान का निर्देश देता है।

जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने भी पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी की इस्राइल यात्रा का जश्न मनाने के दो दिन बाद ही इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर मिलकर हमले शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनके (अमेरिका-इजराइल) सैन्य जमावड़े को देखते हुए यह पूरी तरह अपेक्षित था। इसके बावजूद (पीएम) मोदी इजराइल गए, जहां उन्होंने सबसे ज्यादा नैतिक कायरता दिखाई।

Next Story