
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पीएम मोदी ने बजट को...
पीएम मोदी ने बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया! कहा- मंहगाई पर लगेगा अंकुश!

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी रविवार को संसद में बजट पेश किया। इस क्रम में मंत्री ने कई क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान किए। इसके बाद पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति के प्रतिबिंब की झलक दिखाई दे रही है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ये बजट अपार अवसरों को लेकर आया है।
मदर ऑफ ऑल डील्स का किया जिक्र
पीएम मोदी ने आज आम बजट 2026-27 को महंगाई पर रोक लगाने में मददगार बताया। पीएम मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (मदर ऑफ ऑल डील्स) का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में युवाओं को ढेरों अवसर मिलेंगे। पीएम मोदी ने बजट पर और क्या बातें कही? जानिए
बजट 2026 विकसित भारत का मजबूत आधार
यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने वाला है। यह भारत के उज्जवल भविष्य की नींव को भी सशक्त करता है। इतना ही नहीं बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा को गति मिलेगी।




