Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री कार्यालय आज नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो जाएगा, पीएम मोदी साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Aryan
13 Feb 2026 9:33 AM IST
प्रधानमंत्री कार्यालय आज नए परिसर सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा, पीएम    मोदी साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे
x
बैठक खत्म होने के तुरंत बाद पीएमओ 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो जाएगा। यह एक युग का अंत माना जा रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद शाम चार बजे पीएमओ 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो जाएगा। पीएमओ ने बताया कि यह आधुनिक और जन-केंद्रित शासन की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह बदलाव भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा कदम है।

दोपहर 1:30 बजे नाम अनावरण और उद्घाटन होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे नाम अनावरण और उद्घाटन होगा। 'सेवा तीर्थ' में पीएमओ, कैबिनेट सचिवालय और एनएससीएस भी होंगे। यह ब्रिटिश काल की उस ऐतिहासिक इमारत में अंतिम कैबिनेट बैठक होगी जहां से आजादी के बाद से देश के बड़े फैसले लिए जाते रहे हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में स्थानांतरित हो जाएगा। शुक्रवार शाम चार बजे साउथ ब्लॉक में यह विशेष कैबिनेट बैठक होगी। 1900 के शुरुआती वर्षों में ब्रिटिश वास्तुकार हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन की गई इस इमारत में पीएमओ लंबे समय से काम कर रहा था। नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को अब पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। इन इमारतों को भारत राष्ट्रीय संग्रहालय में बदलने की योजना है।

पीएम मोदी संबोधन देंगे

शाम को यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होगा जहां पीएम मोदी संबोधन देंगे। यह परिसर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें पीएमओ के अलावा कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का कार्यालय भी होगा। 'सेवा तीर्थ' में डिजिटल रूप से जुड़े कार्यालय, जन-संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत रिसेप्शन जैसी सुविधाएं हैं। यह इमारत पर्यावरण-अनुकूल है और कर्मचारियों की भलाई पर ध्यान दिया गया है। विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय होगा। इससे शासन अधिक कुशल, सुलभ और पारदर्शी बनेगा। पुराने साउथ ब्लॉक से अलग यह नया परिसर आधुनिक भारत की छवि पेश करेगा।

Next Story