Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं : मनीष सिसोदिया

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 1:09 PM IST
दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं : मनीष सिसोदिया
x
सिसोदिया ने दावा किया कि प्रदूषण के मुद्दों को छुपाने के लिए सरकार ने AQI मॉनिटरिंग सेंटर्स के आंकड़ों में हेरफेर की।

नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने पर AAP के नेता मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला किया और सरकार के काम-काज को "फर्जीवाड़ा" करार दिया। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने दिल्ली की महिलाओं से 8 मार्च 2025 तक 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ।

AQI मॉनिटरिंग सेंटर्स के आंकड़ों में हेरफेर

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की कोई प्रभावी नीति नहीं रही, जिससे शहर ने इतिहास का सबसे खराब AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) देखा। सिसोदिया ने दावा किया कि प्रदूषण के मुद्दों को छुपाने के लिए सरकार ने AQI मॉनिटरिंग सेंटर्स के आंकड़ों में हेरफेर की।

दिल्ली वालों के साथ धोखा

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 8 लाख जरूरतमंदों के राशन कार्ड काटकर 'अटल कैंटीन' खोली है, जिसे उन्होंने दिल्ली वालों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 'मोदी जी की गारंटी' को पूरा करने के बजाय उसे धूमिल करने का काम किया है।

Next Story