
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- असम के लोगों की...
असम के लोगों की संपत्ति, बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है...हिमंत बिस्वा सरमा पर तंज कसते हुए बोलीं प्रियंका

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी सोच है कि ऐसी चीजों का हमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ज़ुबीन गर्ग की जब मृत्यु हुई तो हम सबने देखा कि असम की जनता उनसे कितना प्रेम करती है। जुबीन गर्ग असम की आत्मा की आवाज थे, असम की अभिव्यक्ति थे। चुनाव के समय दो तरह के नेता होते हैं एक जो बताते हैं कि वे जनता के लिए क्या करना चाहते हैं।
हम लंबे समय से इससे गुजर रहे हैं
राहुल गांधी के आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होने पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम लंबे समय से इससे गुजर रहे हैं। यह पता चल गया है कि जो लोग सच के साथ खड़े होते हैं और विकास की बात करते हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे। जब हम पर ऐसे हमले होते हैं तो यह सम्मान की बात होती है।
चुनाव के समय दो तरह के नेता होते हैं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर उन्होंने कहा कि दूसरे, ध्रुवीकरण कराओ, एक-दूसरे से लड़ाओ, किसी के परिवार पर आक्रमण करो। हमारी यह राजनीति न कभी रही है और न रहेगी। जिस तरह गौरव गोगोई और उनके परिवार पर आक्रमण हो रहा है मुझे लगता है कि यह एक उदाहरण होना चाहिए कि ऐसी राजनीति गलत है। उनके हर गाने में प्रेम, एकता, असम की अस्मिता थी। हम भी उसी चीज के लिए लड़ रहे हैं, हमारी लड़ाई असम की संस्कृति, सभ्यता बचाने की है।
बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है
असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर गए हैं और लोगों से बात की है। जनता देख रही है कि कैसे असम की सारी संपत्ति, असम के लोगों की संपत्ति, बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है। यहां के लोग यह जानते हैं। हमारे नेता ने यह दिखाने के लिए एक पैम्फलेट तैयार किया है कि क्या हो रहा है।




