
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारी हंगामे के बीच पास...
भारी हंगामे के बीच पास हुआ जी राम जी बिल, सदन कल तक के लिए स्थगित, शिवराज ने यह कहा...

नई दिल्ली। विपक्ष के भारी विरोध के बीच लोकसभा से जी राम जी बिल पारित हो गया है। इससे पहले सदन में इस विधेयक पर आठ घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस चर्चा का जवाब दिया। सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और बिल की कॉपी फाड़ दी।
क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?
लोकसभा में शिवराज सिंह ने कहा, गांधी जी के नाम पर रोने वाले विपक्ष को याद रखना चाहिए कि गांधी जी ने यह भी कहा था कि अब आजादी मिल गई और कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। कांग्रेस की जगह लोक सेवक संघ बनाना चाहिए। लेकिन नेहरू जी ने सत्ता से चिपके रहने और आजादी के आंदोलन का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस भंग नहीं की। उन्होंने आगे कहा- बापू जी के आदर्शों की हत्या कांग्रेस ने उसी दिन कर दी, जिस दिन कांग्रेस भंग नहीं की गई। जिस दिन इस देश का बंटवारा स्वीकार किया गया। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया उसी दिन बापू के आदर्शों की हत्या हो गई। मोदी सरकार ने नरेगा सही तरह से लागू करने का काम किया है। इसमें कई तरह की कमियां थीं और मोदी सरकार ने इन कमियों को दूर किया है।




