Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'पंचायत 5' की आ गई रिलीज डेट सामने! फैंस के लिए बढ़ा एक्साइटमेंट लेवल, जानें कब आएंगे फुलेरा वाले

Shilpi Narayan
21 Jan 2026 10:30 PM IST
पंचायत 5 की आ गई रिलीज डेट सामने! फैंस के लिए बढ़ा एक्साइटमेंट लेवल, जानें कब आएंगे फुलेरा वाले
x

मुंबई। 'पंचायत' सीरीज का चौथा सीजन 2025 में आया था। जिसे फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया था। हालांकि अब फैंस इस सीरीज के नए सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। वहीं फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब ये इंतजार भी बड़ी ही जल्दी खत्म होने वाला है। क्योंकि सीरीज को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ गया है।

पंचायत 5 की राइटिंग पर काम चल रहा है

प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक 'पंचायत' के हर सीजन को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिला है। अब सीरीज के पांचवें सीजन के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब नई अपडेट है कि इस सीरीज का नया सीजन मई या जून 2026 में रिलीज हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीजन 'पंचायत 5' की राइटिंग पर काम चल रहा है और ये मिड 2026 में रिलीज हो सकती है।

'पंचायत' की स्टारकास्ट

इस सीरीज में नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, सानविका, पंकज झा, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सुनीता राजवर, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। सीरीज की कहानी के साथ ही इसकी स्टारकास्ट को भी बहुत पसंद किया जाता है। अब देखना होगा कि आने वाला सीजन दर्शकों को कितना बांधकर रख पाता है।

सीजन 5 में इस बात का है इंतजार

इस सीरीज के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी फुलेरा ग्राम पंचायत के बारे में है। जहां एक छोटे से गांव में शहर का लड़का सचिव बनकर आता है और गांव के माहौल में ढलने की कोशिश करता है। सीजन 4 तक आते- आते सचिव अभिषेक को गांव वालों ने अपना लिया है। सीजन 5 में देखना होगा कि सचिव जी का ट्रांसफर होता है या नहीं और रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी कितना आगे बढ़ती है।

Next Story