
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अनन्या पांडे की 'चांद...
अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' की रिलीज डेट आई सामने! पहली बार इस एक्टर के साथ आएंगी नजर, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

मुंबई। अनन्या पांडे की अगली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आने वाली है। हालांकि इस फिल्म की घोषणा साल 2024 में की गई है। निर्माताओं ने जानकारी दी थी कि वह इसे 2025 में रिलीज करेंगे। किसी वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' निर्देशन किया था। इसमें सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी अहम किरदार में थे। उन्होंने फातिमा सना शेख और आर माधवन की फिल्म 'आप जैसा कोई' का भी निर्देशन किया है। 'चांद मेरा दिल' उनका तीसरा प्रोजेक्ट है।
लक्ष्य लालवानी आखिरी बार वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। इसका निर्देशन आर्यन खान ने किया था। इसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया था। वहीं अनन्या पांडे आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थीं।
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी पहली बार एक साथ 'चांद मेरा दिल' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने पहले जानकारी दी थी कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट बदल कर 8 मई 2026 कर दी गई है।




