Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान! इस दिन देख पाएंगे फिल्म

Shilpi Narayan
13 March 2026 6:30 PM IST
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान! इस दिन देख पाएंगे फिल्म
x

मुंबई। 'कॉकटेल 2' के ऐलान के बाद से ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसकी पहली किश्त काफी सफल रही थी। दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी फिल्म में लीड किरदार निभाते नजर आए थे। अब इसके सीक्वल में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। फिल्म के कूल पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा

सामने आए पोस्टर्स में सितारों की कूल झलक देखने को मिली मिल रही है और ये पुरानी वाली कॉकटेल की याद दिलाने में सफल हैं। मैडॉक फिल्म्स ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने मुख्य कलाकारों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स साझा किए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टर्स में तीनों कलाकार एक मजेदार रोड ट्रिप का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के वाइब्रेंट और युवा मिजाज को दर्शाता है। हालांकि फिल्म के प्लॉट या अधिक जानकारी के लिए प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि मेकर्स ने एक दिलचस्प सस्पेंस बरकरार रखा है।

दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म की पहली झलक देख सकेंगे

फिल्म के पोस्टर्स के साथ एक खास कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें लिखा कि अधिक जानकारी के लिए 18 मार्च को सिनेमाघरों का रुख करें। बता दें कि 18 मार्च को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर पार्ट 2) के पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जा रहे हैं। इसका मतलब यह है कि 'कॉकटेल 2' का पहला आधिकारिक प्रोमो या टीजर 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान ही दिखाया जाएगा। मेकर्स की यह रणनीति फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी प्रभावी मानी जा रही है, जिससे दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म की पहली झलक देख सकेंगे।

Next Story