
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- देश के 4 राज्यों की 5...
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे सामने, आप के लिए चुनाव परिणाम खास, जानें क्यों

नई दिल्ली। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। खासकर आम आदमी पार्टी के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हो सकते हैं।
दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना
बता दें कि 19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और काडी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे। जिसके महज कुछ ही देर में नतीजे सामने आने वाले हैं। वहीं विधानसभा की लुधियाना पश्चिमी सीट पर मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले पोस्टल और होम वोट की गणना की जा रही है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई है। दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना।
आप के संजीव अरोड़ा चल रहे हैं आगे
बता दें कि लुधियाना वेस्ट सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आप के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं।
आप और कांग्रेस के बीच मुकाबला
वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल के पर उपकार सिंह घुम्मण मैदान में हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला आप के संजीव अरोड़ा और कांग्रेस के भारत भूषण आशु के बीच माना जा रहा है। वहीं देखने वाली बात होगी की इस चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में आते हैं।