Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दो दशकों की सतत सेवा का प्रतिफल... नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के बाद बेटे निशांत ने दी पहली प्रतिक्रिया!

Aryan
30 March 2026 4:05 PM IST
दो दशकों की सतत सेवा का प्रतिफल... नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने के बाद बेटे निशांत ने दी पहली प्रतिक्रिया!
x
निशांत ने कहा मुख्यमंत्री जी के संकल्प साधना की इस मशाल को हमें आगे भी इसी सेवा भावना से जलाए रखना है।

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। इस कड़ी में अब उनके बेटे निशांत कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है। दरअसल उन्होंने बिहार को सशक्त बनाने एवं पिता के सपनों को संवारने पर जोर डाला है। निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल के बारे में बात की।

दो दशकों की सतत सेवा फल

निशांत ने लिखा है कि आज जो बिहार आप देख रहे हैं। हर क्षेत्र में जो विकास हुए हैं। वह नीतीश जी के दो दशकों की सतत सेवा का प्रतिफल है। विकास की यह यात्रा और आगे बढ़े। अपना प्रदेश हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचे। इसी संकल्प के साथ आएं, हम सभी एक साथ जुड़कर बिहार को सर्वोत्तम प्रदेश बनाएं।

हम सब एक संकल्प लें

निशांत ने कहा कि बिहार का कण-कण उस विकास यात्रा का साक्षी है, जिसे पिताजी ने दो दशकों की अपनी सतत सेवा से सींचा है मुख्यमंत्री जी के संकल्प साधना की इस मशाल को हमें आगे भी इसी सेवा भावना से जलाए रखना है। आईए हम सब मिलकर यह प्रण लें कि नीतीश जी के सपनों के बिहार को और संवारेंगे। सशक्त बनाएंगे।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और इसलिए उन्होंने आज एमएलसी पद से इस्तीफा दिया है, जल्द ही वो सीएम की कुर्सी से भी इस्तीफा देंगे। ऐसे में जेडीयू के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत को सीएम बनाया जाए।

Next Story