Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ‘भूत बंगला’ का...
मुख्य समाचार
‘भूत बंगला’ का रोमांटिक गाना ‘तू ही दिस्दा’ रिलीज, अक्षय-वामिका की केमिस्ट्री ने जीता दिल
Anjali Tyagi
24 March 2026 2:01 PM IST

x
मुंबई। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है। ऐसे में आज फिल्म का दूसरा गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय-वामिका की केमिस्ट्री ने सबी का दिल जीत लिया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज किया जा चुका है।
अक्षय-वामिका की रोमांटिक केमिस्ट्री
बता दें कि गाने के वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसे खूबसूरत झरनों और वादियों के बीच फिल्माया गया है। इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है और बोल कुमार ने लिखे हैं। इस रोमांटिक ट्रैक को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी आवाज दी है।
कब रिलीज होगी फिल्म
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Story




