
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यहां तक पहुंच रहा...
यहां तक पहुंच रहा हालात: गैस सिलेंडर नहीं मिला तो पत्नी अपने पति-बच्चे को छोड़ चली गई मायके

मैनपुरी। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर पूरे देश पर पड़ रहा है। इस बीच गैस की किल्लत भी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में यूपी के मैनपुरी से अजीबोगरीब खबर आई है। दरअसल गैस सिलिंडर की लगातार समस्या से अब घरों में विवाद होने लगा है। ऐसा ही मामला मैनपुरी में सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के घर की है।
शिव शंकर ने दी जानकारी
शिव शंकर अग्रवाल ने स्थानीय गैस एजेंसी का कनेक्शन ले रखा है। उन्होंने बताया कि उनका गैस सिलिंडर 12 मार्च को समाप्त हो गया था। वे अगले दिन यानी 13 मार्च को एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए। जब उन्होंने गैस बुकिंग की, तो मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि उनकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है। शिव शंकर ने एजेंसी संचालक से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 मार्च को न तो बुकिंग की थी और न ही सिलिंडर लिया था, तो उन्होंने पूछा कि सिलिंडर कैसे और किसे दे दिया गया।
पत्नी हुई नाराज
जब शिव शंकर ने यह पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताई। रचना ने साफ कहा कि वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आए। घर में खाना बनाने की समस्या की वजह से पत्नी ने दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। दरअसल रचना अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गई।
गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरो
शिव शंकर अग्रवाल ने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना बुकिंग के सिलिंडर कैसे जारी किया गया। यह एजेंसी की आंतरिक गड़बड़ी या किसी और को गलत तरीके से सिलिंडर देने का मामला हो सकता है। इस प्रकार की अनियमितता से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है।




