Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘नमो भारत बीट्स’ के स्पेशल शो ने नए साल के जश्न को बनाया यादगार, सुरों से सजा नमो भारत का सफर

Shilpi Narayan
31 Dec 2025 9:30 PM IST
‘नमो भारत बीट्स’ के स्पेशल शो ने नए साल के जश्न को बनाया यादगार, सुरों से सजा नमो भारत का सफर
x

नई दिल्ली। देश की प्रथम नमो भारत न केवल तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान कर रही है बल्कि यात्रियों को नए अनुभव और मनोरंजन के नए अवसर भी प्रदान कर रही है। इसी क्रम में नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को एनसीआरटीसी ने आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर ‘नमो भारत बीट्स’ कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों के लिए नव वर्ष का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। ‘नमो भारत बीट्स’ एक सोलो लाइव म्यूज़िक इवेंट है, जिसका आयोजन हर शुक्रवार शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर किया जाता है। नववर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमो भारत बीट्स’ का स्पेशल शो आयोजित किया गया।

एक यादगार अनुभव में बदल दिया

इस खास मौके पर स्टेशन परिसर संगीत और मस्ती से भर गया जिसको लेकर लोगो में काफी उत्साह और उल्लास नज़र आया। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, मधुर धुनों और जोशीले गीतों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। लाइव म्यूज़िक की इस महफ़िल ने न सिर्फ़ नए साल के जश्न को खास बनाया, बल्कि यात्रियों की नमो भारत यात्रा को भी एक यादगार अनुभव में बदल दिया।

संगीत भरे आयोजन को भरपूर सराहा

सोलो आर्टिस्ट द्वारा गिटार की मधुर धुनों के साथ प्रस्तुत नए और पुराने लोकप्रिय गीतों पर यात्री खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। रोजमर्रा की भागदौड़ से निकलकर यात्रियों ने संगीत की धुनों पर खूब एन्जॉय किया, कोई तालियां बजाता दिखा, कोई गीतों के साथ गुनगुनाता, तो कई यात्री इस खुशनुमा शाम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नज़र आया। यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान और स्टेशन परिसर में गूंजती तालियों ने यह साफ कर दिया कि ‘नमो भारत बीट्स’ का यह विशेष न्यू ईयर शो सभी के दिलों को छू गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत हर वर्ग के यात्रियों ने इस संगीत भरे आयोजन को भरपूर सराहा।

3 कार्यक्रम किए जा चुके हैं आयोजित

इस कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में दिसम्बर माह से की गई है और इसके अंतर्गत अब तक 3 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन पहलों से नमो भारत स्टेशन को केवल एक ट्रांज़िट प्वाइंट के बजाए एक जीवंत सोशल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। आनंद विहार जैसे व्यस्त स्टेशन पर आयोजित इसके पहले शो से ही सभी वर्ग के यात्रियों जैसे महिलाओं, युवाओं और बच्चों से उत्साहजनक समर्थन और प्यार मिल रहा हैl

हुनर को हजारों यात्रियों तक पहुंचा सकते हैं

‘नमो भारत बीट्स’ सभी नमो भारत के यात्रियों, युवाओं, स्टूडेंट्स और किसी भी वर्ग के संगीत के चाहने वालों के लिए एक खुला मंच है, जिसका उद्देश्य लोगों की संगीत प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इसमें परफॉर्म करने की इच्छा रखने वाले लोग नमो भारत के सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर इस पहल का हिस्सा बन सकते है और अपनी कला, आवाज और हुनर को हजारों यात्रियों तक पहुंचा सकते हैं। यह पहल उभरते कलाकारों को बड़े और विविध दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और यात्रियों के सफर को आनंदमय बनाने का अवसर प्रदान करती है।

दूसरे सीजन का आयोजन

एनसीआरटीसी स्टेशनों को सोशल हब में परिवर्तित करने के लिए पहले भी ऐसे संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। इस श्रृंखला में “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज" यात्रियों के बीच बहुत चर्चित रहा है, जिसके 2 संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। जहां पहले सीज़न का आयोजन 2024 में जुलाई माह में गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर किया गया था, वहीं यात्रियों की लगातार डिमांड पर इस वर्ष आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर इसके दूसरे सीजन का आयोजन किया गया।

2 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का माइलस्टोन किया हासिल

नमो भारत की यात्रा अब केवल मंजिल तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि सुरों, ताल और यादगार अनुभवों का सफर बनती जा रही है, जहां हर शुक्रवार आनंद विहार स्टेशन पर संगीत यात्रियों का स्वागत करता है और हर सफर में सुरों को बना देता है आपका हमसफर। यह नमो भारत की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता का प्रणाम है कि साल 2025 के समापन के पूर्ण, परिचालन आरंभ होने के मात्र 2 वर्षों में नमो भारत ने 2 करोड़ कम्यूटर ट्रिप्स का माइलस्टोन हासिल कर लिया है।

Next Story