Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

थाईलैंड में हनीमून मना रहा स्टार कपल, रश्मिका ने Instagram पर शेयर किया वाीडियो, बोली- 'माई हसबैंड'...

Anjali Tyagi
26 March 2026 3:00 PM IST
थाईलैंड में हनीमून मना रहा स्टार कपल, रश्मिका ने Instagram पर शेयर किया वाीडियो, बोली- माई हसबैंड...
x



मुंबई। शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की थाईलैंड के कोह समुई में हनीमून मना रहे है। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस जोड़े ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। रश्मिका ने Instagram पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह विजय को 'माई हसबैंड' (मेरे पति) कहकर संबोधित कर रही हैं।


वायरल हुई एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों के पीछे घने हरे-भरे पेड़ दिखाई दे रहे हैं।


पारंपरिक हनीमून के बजाय, इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों के साथ 'बडीमून' मनाने का फैसला किया।


वे कोह समुई के एक शानदार Airbnb विला (विला कोह कून) में रुके थे, जिसका किराया लगभग ₹2.35 लाख से ₹2.5 लाख प्रति रात बताया जा रहा है।


रश्मिका ने Instagram पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह विजय को 'माई हसबैंड' (मेरे पति) कहकर संबोधित कर रही हैं।


उदयपुर की भव्य शादी और हैदराबाद में रिसेप्शन के बाद, दोनों ने मीडिया की चकाचौंध से दूर शांति से वक्त बिताने के लिए थाईलैंड के इस निजी विला को चुना। प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को #Virosh टैग के साथ खूब प्यार दे रहे हैं।

Next Story