Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजय लीला भंसाली की ‘दो दीवाने सहर में’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज! जानें कब देख पाएंगे सिद्धांत और मृणाल की ये फिल्म

Shilpi Narayan
4 Feb 2026 4:49 PM IST
संजय लीला भंसाली की ‘दो दीवाने सहर में’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज! जानें कब देख पाएंगे सिद्धांत और मृणाल की ये फिल्म
x

मुंबई। संजय लीला भंसाली जब भी किसी प्रोजेक्ट से जुड़े हुए होते हैं तो लोगों को उस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें होती हैं। अब वो एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘दो दीवाने सहर में’। भंसाली बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से जुड़े हुए हैं और लीड रोल में हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर वीडियो जारी कर दिया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि इन दोनों का कैरेक्टर एक दूसरे से बिल्कुल जुदा है।

जानें फिल्म का नाम ‘दो दीवाने शहर में’ में क्यों रखा

बता दें कि मृणाल ठाकुर इसमें रौशनी नाम का किरदार निभा रही हैं। रौशनी को खाना बनाना नहीं आता है। उसे बारिश नहीं पसंद है। उसकी कम्युनिकेशन स्किल्स शानदार है। सिद्धांत इसमें शशांक शर्मा नाम के कैरेक्टर में हैं। उसे खाना बनाना आता है। उसे बारिश में अदरक वाली चाय पीना पसंद है। से ‘श’ बोलने दिक्कत है। वो ‘श’ को ‘स’ बोलता है। वो शशांक को ससांक बोलता है, रौशनी को रौसनी, शाहरुख खान को साहरुख खान और शहर को सहर। इसलिए ही इस पिक्चर का नाम ‘दो दीवाने शहर में’ की जगह ‘दो दीवाने सहर’ में रखा गया है।

रौशनी उससे शादी करने के लिए न बोल देती है

दरअसल, ट्रेलर देखकर पता चलता है कि दोनों की राहें तब एक हो जाती हैं जब दोनों की शादी की बात शुरू होती है, लेकिन रौशनी उससे शादी करने के लिए न बोल देती है। अब देखना होगा कि एक ही शहर के ये दो जुदा दीवाने एक हो पाते हैं या नहीं है। जहां एक तरफ शशांक की पर्सनल लाइफ में दिक्कतें चल रही हैं तो वहीं दूसरी कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से उसे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वो मार्केटिंग फील्ड में काम करता ।

20 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है

बता दें कि ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है। इसका डायरेक्शन रवि उदयवार ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म लोगों को कैसी लगती है और बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है। हालांकि काफी समय के बाद संजय लीला भंसाली का कोई प्रोजेक्ट आ रहा है।

Next Story