
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- T20 वर्ल्ड कप में सुपर...
T20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मुकाबले आज से शुरू, पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच

नई दिल्ली। t20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मुकाबले आज से शुरू हो रहे हैं। सुपर आठ का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम का सुपर 8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम के साथ होगा। भारतीय टीम ने मैच से पहले नेट पर कोच गौतम गंभीर की निगरानी में प्रैक्टिस सेशन चलाया। ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर टीम का मैनेजमेंट काम कर रहा है।
कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होना है मैच
टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब खत्म हो गया और आज से सुपर आठ दौर की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की टीम से मैच खेलेगी।
दोनों टीमें लीग चरण में 2024 की विजेता और उपविजेता से हार चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रन, तो न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच असल टक्कर स्पिन और बल्लेबाजी कौशल की होगी। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक की अगुआई में बेहतर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, तो न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी के अलावा, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मार्क चेपमैन मजबूती प्रदान करते हैं।
कोलंबो की धीमी
पिच पर स्पिनरों से निपटने का जादू देखने को मिल सकता है। इसका फायदा पाकिस्तान की टीम को मिल सकता है। आर. प्रेमादासा स्टेडियम में वह दो मुकाबले खेल चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत यह है कि उसके खिलाड़ी जनवरी से ही भारत में बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेलते आ रहे हैं।




