
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- SIR पर सुप्रीम कोर्ट...
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में बहस जारी! ममता बनर्जी ने CJI से बोलने की मांगी इजाजत, बोलीं- बंधुआ मजदूर हूं...

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ दायर अपनी याचिका पर सुनवाई के लिए पहुंची हैं। बता दें कि ममता बनर्जी आज खुद अपनी दलीलें रख रही है। ऐसे में ममता बनर्जी ने CJI से बोलने की इजाजत मांगी है।
ममता ने मांगी इजाजत
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं सर्वोच्च न्यायालय को संबोधित करते हुए कहा कि वह इसी राज्य की निवासी हैं और न्यायालय की इस दयालुता के लिए आभारी हैं। मुझे बोलने की इजाज़त देने के लिए बेंच का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जब न्याय "बंद दरवाजों के पीछे पुकार रहा होता है", तो ऐसा लगता है कि कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने न्यायालय को सूचित किया कि चुनाव आयोग को छह पत्र लिखे जा चुके हैं। स्वयं को "बंधुआ मजदूर" बताते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि एक व्यापक उद्देश्य के लिए लड़ रही हैं।




