Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT किताब से जुड़े विवाद का लिया संज्ञान, CJI बोले- किसी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं...

Anjali Tyagi
25 Feb 2026 11:21 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT किताब से जुड़े विवाद का लिया संज्ञान, CJI बोले- किसी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं...
x
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दे को एक किताब में शामिल किए जाने के मामले में अहम टिप्पणी की है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताब से जुड़े विवाद का स्वत: संज्ञान लिया है। अदालत में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ने इसे संस्था को बदनाम करने का एक सुनियोजित प्रयास बताते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह सामग्री न्यायपालिका की छवि खराब कर सकती है और जनता के विश्वास को कमजोर कर सकती है।

किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं- चीफ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दे को एक किताब में शामिल किए जाने के मामले में अहम टिप्पणी की है। न्यायपालिका पर पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय पर टिप्पणी करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि वे किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते। कानून अपना काम करेगा।'

एनसीईआरटी कक्षा 8 के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ा रही- कपिल सिब्बल

इस मामले में अदालत के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, 'एनसीईआरटी कक्षा 8 के छात्रों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में पढ़ा रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है।'


Next Story