Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला, केंद्र सरकार देगी सफाई

Anjali Tyagi
19 March 2026 10:49 AM IST
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला, केंद्र सरकार देगी सफाई
x
सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को ही इन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक निर्णायक फैसला होने जा रहा है। दरअसल CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ आज यूजीसी (UGC) बिल पर सुनवाई करेगा। बता दें कि इस नए नियम से देश भर में स्वर्ण समाज द्वारा इसका विरोध देखने को मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को ही इन नए नियमों पर अंतरिम रोक लगा दी थी।

आज की सुनवाई का उद्देश्य

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी कर 19 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। आज कोर्ट इन जवाबों की समीक्षा करेगा और यह तय करेगा कि क्या इन नियमों में संशोधन की आवश्यकता है या इन्हें फिर से तैयार किया जाना चाहिए।

क्या है विवाद का कारण

बता दें कि याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि नए नियम केवल SC, ST और OBC छात्रों के खिलाफ भेदभाव को परिभाषित करते हैं और सामान्य श्रेणी के छात्रों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। कोर्ट ने चिंता जताई थी कि इससे समाज में विभाजन हो सकता है।


Next Story