
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत और पाकिस्तान के...
भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बरकरार, आज होगा फाइनल फिटनेस टेस्ट

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। वहीं महा मुकाबले के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी की शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं यह उनके फिटनेस पर निर्भर करता है।
अभिषेक टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए
दरअसल पेट में इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर थे। हालांकि एक अच्छी बात ये रही कि वह टीम के साथ कोलंबो पहुंच गए, जो टीम के लिए लेकर एक अच्छी खबर है। अब रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, उनकी फिटनेस का फाइनल टेस्ट आज होना है। वहीं अभिषेक शर्मा तबीयत खराब होने की वजह से 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। उस मैच के दौरान वह टीम के साथ ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उनकी गैरमौजूगी में संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी।
भारतीय टीम आज शाम में कोलंबो में करेगी ट्रेनिंग
वहीं अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की बात करें तो भारतीय टीम आज शाम को 6 बजे से कोलंबो में ट्रेनिंग करने वाली है। इसी ट्रेनिंग में पता चलेगा कि अभिषेक खेलने के लिए फिट हैं या नहीं? इस दौरान उनका फिटनेस टेस्ट होगा। इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए। अभिषेक आज होने वाले फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं या नहीं इस पर सभी की नजरें रहेंगी। अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ टॉप ऑर्डर में मौका दे सकता है।




