Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कॉमेडी, भरपूर सस्पेंस के साथ रिलीज हुआ 'भूत बंगला' का टीजर, अक्षय को देख फैंस बोले- OG IS BACK

Anjali Tyagi
12 March 2026 12:48 PM IST
कॉमेडी, भरपूर सस्पेंस के साथ रिलीज हुआ भूत बंगला का टीजर, अक्षय को देख फैंस बोले- OG IS BACK
x
करीब 1 मिनट 23 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत काली, अंधेरी रात में दिख रहे डरावने बंगले की झलकियों से शुरू होती है, जहां आसपास कुछ अजीब सी परछाई है।

नई दिल्ली। कॉमेडी, हंसी, ठहाके और भरपूर सस्पेंस के साथ एक बार फिर OG डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने पूरे 19 साल के लंबे गैप के बाद कमबैक किया है। आगामी फिल्म भूत बंगला का मोस्ट अवेटेड टीजर जारी हो गया है। जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

कब होगी रिलीज

यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पारेष रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कैसा है टीजर

करीब 1 मिनट 23 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत काली, अंधेरी रात में दिख रहे डरावने बंगले की झलकियों से शुरू होती है, जहां आसपास कुछ अजीब सी परछाई है। असरानी की आवाज में एक डायलॉग है, 'वधूसुर आएगा।' अब हर किसी का यही सवाल है कि ये वधूसुर कौन है? और फिर अक्षय कुमार अपने जाने-पहचाने अंदाज में उस हवेली में एंट्री लेते हैं जिसे देखकर वो हक्के-बक्के हैं और इसकी तुलना बकिंघम पैलेस से करते हैं। इसके बाद खूब सारी कॉमेडी के साथ कुछ डरावनी झलकियां भी हैं, जो डर पैदा करने में कम सफल और हंसाने में अधिक माहिर दिख रही है।

फैन्स ने बताई हिट

भूत बंगला का टीजर देख फैन्स खुश हो गए है। एक फैन ने लिखा है कि टीजर फ्रेश दिख रहा है। उम्मीद है इस बार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर खूब चमकेंगे। किसी ने कहा किंग ऑफ कॉमेडी की वापसी। वहीं एक ने लिखा है कि मजा आ गया टीजर देख के भूल भुलैया वाइब। इस तरह अक्षय कुमार अपने पुराने तेवरों में लौटते नजर आ रहे हैं।

Next Story