Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कल रिलीज होगा 'भूत बंगला' का टीजर! एक बार फिर अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी होगी हिट

Anjali Tyagi
11 March 2026 1:30 PM IST
कल रिलीज होगा भूत बंगला का टीजर! एक बार फिर अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी होगी हिट
x
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

मुंबई। अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के टीजर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर टीजर की रिलीज डेट बताई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का आधिकारिक टीजर 12 मार्च 2026 को रिलीज होने की संभावना है।

पहले 9 मार्च को रिलीज होने वाला था टीजर

जानकारी के मुताबिक इससे पहले इसे 9 मार्च को रिलीज करने की बात कही गई थी, क्योंकि अक्षय कुमार 9 नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब कल इस फिल्म का अधिकारिक टीजर रिलीज होगा।

फिल्म कब होगी रिलीज

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

स्टारकास्ट

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Next Story