Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

असम की राजनीति में 'यू टर्न' का दौर जारी! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा इस दिन भाजपा में शामिल होंगे, सीएम ने किया बड़ा दावा

Shilpi Narayan
17 Feb 2026 10:14 PM IST
असम की राजनीति में यू टर्न का दौर जारी! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा इस दिन भाजपा में शामिल होंगे, सीएम ने किया बड़ा दावा
x

नई दिल्ली। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। दरअसल, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनसे मुलाकात के बाद बड़ा दावा किया है। सीएम सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे।

कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं

वहीं इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा।

असम की राजनीति में हलचल तेज

साथ ही सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी का दामन थामेंगे

इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया इसकी प्रक्रिया तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी का दामन थामेंगे।

भूपेन बोरा के लिए घर वापसी जैसा

वहीं हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले ही भूपेन बोरा के पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना भूपेन बोरा के लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह ऐसी पार्टी है जहां साधारण पृष्ठभूमि से आए लोगों को सम्मान मिलता है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रही है।

Next Story