
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नाइजीरिया में ISIS के...
नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका का हमला, ट्रंप ने बताया यह कारण...

नई दिल्ली। अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी ओर से सेना को इसके लिए आदेश दिया गया, जिसके बाद स्ट्राइक की गई। ट्रंप ने कहा है कि ISIS अफ्रीकी देश नाइजीरिया में ईसाइयों को मार रहा है। ऐसे में मैंने इस गुट के लोगों पर हमले के लिए अपनी सेना को आदेश दिया। यदि ईसाइयों पर हमले हुए तो ऐसा आगे भी किया जाएगा।
ईसाइयों पर हमलों को बताया अस्तित्व का संकट
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इन हमलों से पहले वह अक्टूबर और नवंबर में नाइजीरिया को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे चुके थे। उनके मुताबिक, नाइजीरिया में ईसाइयों पर हो रहे हमले एक तरह से नरसंहार जैसे हैं। इससे उनके अस्तित्व पर सीधा खतरा पैदा हो रहा है।
आतंकवादियों को दी थी चेतावनी
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मैंने पहले भी इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। आज रात भी ऐसा ही हुआ, जब अमेरिकी सेना ने कई सटीक हमले किए। यह केवल अमेरिका ही कर सकता है। हमारा देश आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।




